सिर्फ इतनी कीमत पर मिल जाएगी TVS Raider,जानें राइवल्स

सिर्फ इतनी कीमत पर मिल जाएगी TVS Raider,जानें राइवल्स

भारतीय बाजार में टीवीएस के टू-व्हीलर्स की अलग ही डिमांड देखने को मिलती है. टीवीएस की Raider बाइक स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस है, जोकि युवाओं के बीच स्पोर्ट्स बाइक के तौर जानी जाती है. यही वजह है कि किफायती कीमत और शानदार माइलेज वाली TVS Raider की बिक्री भी काफी अच्छी होती है.

पिछले महीने यानी नवंबर 2025 में TVS Raider को 32 हजार 853 नए ग्राहकों ने खरीदा है. ऐसे में यह बाइक देश की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. आइए इस बाइक की कीमत से लेकर फीचर्स और माइलेज सब जानते हैं. 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कितनी है TVS Raider की कीमत? 

TVS Raider 125 की एक्स-शोरूम कीमत 80,750 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 96,100 रुपये तक जाती है. टीवीएस रेडर बाइक कई वेरिएंट्स में मौजूद है. इन वैरिएंट्स में SX, SSE, स्प्लिट सीट और सिंगल सीट शामिल हैं.

TVS Raiderबाइककामाइलेज

TVS Raider 125 में 124.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 11.38 पीएस की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसके साथ ही यह बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है. बाइक 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है.इसके माइलेज की बात की जाए तो रेडर 125 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है. इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. 

कैसे हैं TVS Raider बाइक के फीचर्स? 

टीवीएस रेडर 125 के टैंक को फुल कराने पर 700 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है. बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है. इसमें राइडिंग मोड्स, स्पीड, फ्यूल लेवल जैसे इन्फॉर्मेंशन के लिए जरूरी है. इसके अलावा LED हेडलाइट, यूएसबी चार्जर और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

बाइक में ब्रेकिंग के लिए डिस्क और ड्रम ब्रेक का यूज किया गया है, जिसे आप 8 अलग कलर में खरीद सकते हैं. यह बाइक 123 किलोग्राम वजन के साथ आती है. साथ ही यह युवा और बुजुर्ग दोनों राइडर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है.TVS Raider मुख्य तौर से Bajaj Pulsar 125, Hero Xtreme 125R, और Honda SP125 जैसी 125cc सेगमेंट की बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है,










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments