‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ : रायपुरा में गांजा सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त,आरोपी बब्बन गिरफ्तार

‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ : रायपुरा में गांजा सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त,आरोपी बब्बन गिरफ्तार

रायपुर : आईजी अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित विसर्जन कुण्ड पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा खपाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी. नगर को आरोपी की पतासाजी कर गांजा के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित कर बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवा नेताम उर्फ बब्बन निवासी चंगोराभाठा डी.डी. नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शिवा नेताम उर्फ बब्बन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 किलो 977 ग्राम गांजा कीमती 98,850/- रूपये तथा प्रकरण में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन जे 4677 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 618/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी शिवा नेताम उर्फ बब्बन थाना डी.डी.नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, नकबजनी, मारपीट तथा अन्य मामलों सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग 02 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी - शिवा नेताम उर्फ बब्बन पिता अशोक नेताम उम्र 36 साल निवासी मठकोड़वापारा भारती किराना स्टोर्स के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments