ग्रामीणों व जिला प्रशासन के बीच सहमति से धरना–प्रदर्शन समाप्त, परिवहन मार्ग शीघ्र होंगे सुचारू

ग्रामीणों व जिला प्रशासन के बीच सहमति से धरना–प्रदर्शन समाप्त, परिवहन मार्ग शीघ्र होंगे सुचारू

रायगढ़, 29 दिसंबर 2025 :  जिला प्रशासन द्वारा 8 दिसंबर 2025 को आयोजित जनसुनवाई के निरस्तीकरण के संबंध में ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से विरोध प्रदर्शन (धरना) किया जा रहा था। ग्रामीणों एवं जिला प्रशासन के बीच निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप लंबित मुद्दों पर आपसी सहमति बन गई है तथा स्थिति का सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया गया है। सहमति बनने के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा धरना स्थल का परित्याग कर दिया गया है एवं शीघ्र ही सभी परिवहन मार्ग पूर्णतः सुचारू हो जाएंगे।जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शांति, सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments