दुर्ग: भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नहर के किनारे आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें नहर के किनारे शव को तैरते देखा, इसके बाद इसकी सूचना ख़ुर्शीपार थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बता दें कि नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी रहता है। कुछ लोग बैठकर शराब भी पीते हैं। हालांकि शव के आसपास के इलाके में शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली है। पुलिस नहर के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने में लगी हुई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments