मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ में जारी कर्मचारी हड़ताल के बीच मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।जिला कलेक्टोरेट में कामकाज बाधित करने और लिपिकों को काम करने से रोकने के आरोप में कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वहीं, कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक समेत तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जारी आदेश के अनुसार, हड़ताल के दौरान आंदोलनकारी कर्मचारी कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे थे।आरोप है कि वहां अधिकारियों के समक्ष कार्य कर रहे लिपिकों (Clerks) को शासकीय कार्य करने से जबरन रोका गया और दफ्तर में व्यवधान पैदा किया गया। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का उल्लंघन माना गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कलेक्टर ने जिन कर्मचारियों के निलंबन का आदेश जारी किया है, उनमें गोपाल सिंह (व्यायाम शिक्षक) है ।शा.उ.मा.वि. बेलबहरा में पदस्थ गोपाल सिंह कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक भी हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ तय किया गया है।
संजय पाण्डेय (सहायक राजस्व निरीक्षक) है। नगर पंचायत झगराखाण्ड में पदस्थ संजय पाण्डेय को निलंबित कर उनका मुख्यालय नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ निर्धारित किया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद (सफाई कर्मचारी) है।नगर पंचायत झगराखाण्ड में पदस्थ सुरेन्द्र प्रसाद को भी निलंबित कर मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका मुख्यालय अटैच किया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments