स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में धमाका, करीब 40 लोग मारे गए ,कई घायल

स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में धमाका, करीब 40 लोग मारे गए ,कई घायल

बर्न: स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की बार में नए साल के पहले दिन हुए धमाके में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. क्रांस मोंटाना शहर  में हुए इस धमाके के बारे में स्विस पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है. स्काई न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी अभी इसे किसी आतंकी घटना की नजर से नहीं देख रहे हैं. उधर, स्थानीय समाचार पत्र एल नूविस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आग के कारण बड़ा नुकसान हुआ है और इसमें करीब 40 लोग मारे गए हैं. अखबार ने बताया कि इस घटना में 100 लोग घायल हुए हैं. 

ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी फैल गई. लोगों को चीखते और चिल्लाते हुए बाहर भागते देखा गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. धमाके के कारण रिजॉर्ट में बड़ी आग लग गई थी. इस रिजॉर्ट में 400 लोगों की क्षमता थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद वहां बड़ी आग लग गई. कुछ लोग घायल लोगों को बचाने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं. न्यूज एजेंसी AFP से बात में स्थानीय अधिकारियों ने इसे बड़ी घटना करार दिया है. 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

बताया जा रहा है कि लोग यहां नए साल का जश्न मना रहे थे तभी धमाका हुआ है. धमाका किस कारण से हुआ है अभी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस के प्रवक्ता गेटान लाथयॉन ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोगों की मौत भी हुई है. उन्होंने बताया कि भारतीय समय से रात 12 बजकर 30 मिनट पर धमाका हुआ है.

घटनास्थल पर सुरक्षाबल के जवान मौजूद और इस बात की जानकारी जुटाने में लगे हैं कि आखिर ये धमाका किस कारण से हुआ है. क्रांस मोंटाना एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट शहर है और राजधानी बर्न से दो घंटे की दूरी पर स्थित है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments