Hyundai Creta इंडियन मिड-साइज SUV सेगमेंट की बेताज बादशाह बनी हुई है। कैलेंडर ईयर 2025 में इसने अपना सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए इस साल 2 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। ये क्रेटा का अब तक का सबसे बड़ा एनुअल सेल का आंकड़ा है, जो औसतन रोजाना 550 गाड़ियां बिकने के बराबर है।
2015 में लॉन्च होने के बाद से क्रेटा ने 10 साल पूरे कर लिए हैं और 2020-2025 के बीच कुल बिक्री में देश की नंबर-1 SUV बनी रही। मिड-साइज SUV कैटेगरी में इसका मार्केट शेयर 34% से ज्यादा है। ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए, 70% से अधिक बिक्री सनरूफ वाले वेरिएंट्स की हुई, जबकि डीजल वेरिएंट्स का हिस्सा 44% रहा।
प्राइस डिटेल
हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.73 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹20.20 लाख तक जाती है। इसमें कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनमें पेट्रोल, डीजल, टर्बो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
फीचर्स
क्रेटा फीचर-लोडेड SUV है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), बोस 8-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग (फ्रंट और रियर), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक (ब्लूलिंक ऐप से रिमोट कंट्रोल) और वॉइस-कंट्रोल्ड सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। हायर वेरिएंट्स में हैंड्स-फ्री टेलगेट भी है।
सेफ्टी
सेफ्टी में कोई समझौता नहीं है। कंपनी इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS विथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स के साथ बेचती है। टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS मिलता है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं।
इंजन और माइलेज
इसे तीन इंजन ऑप्शन- 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 hp), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 hp, 7-स्पीड DCT के साथ) और 1.5L डीजल (116 hp) के साथ खरीदा जा सकता है। ट्रांसमिशन में मैनुअल, IVT, ऑटोमैटिक और DCT उपलब्ध है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 17-21 kmpl के बीच (डीजल सबसे ज्यादा 21 kmpl तक) है। क्रेटा इलेक्ट्रिक वर्जन भी है, जो फ्यूचर-रेडी ऑप्शन देता है।

Comments