नई दिल्ली: कुछ चैनल्स नोस्टाल्जिक बन जाते हैं। एमटीवी (MTV) भी उन्हीं में से एक है। 44 साल से दुनियाभर के ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले इस एमटीवी के कुछ चैनल्स हमेशा के लिए गायब होने जा रहे हैं जो शायद आपको कभी देखने को न मिले।
पिछले साल ही अक्टूबर महीने में अनाउंस किया गया था कि एमटीवी के कई चैनल्स अब बंद होने जा रहे हैं। यह फैसला उस वक्त लिया गया, जब कंपनी मंदी हालात से गुजर रही थी। 31 दिसंबर को एमटीवी के कुछ चैनल्स को शानदार तरीके से विदाई गई।
एमटीवी चैनल्स को ऐसे दी गई विदाई
MTV 44 साल पुराना चैनल है। इसे 1 अगस्त 1981 को यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च किया गया था। शुरू में यह म्यूजिक बेस्ड चैनल था। एमटीवी पर पहला म्यूजिक वीडियो बगल्स का 'वीडियो किल्ड द रेडियो स्टार' लगाया गया था। 31 दिसंबर को जब एमटीवी को बंद किया गया तो इसे आखिरी बार दिखाया गया। दिलचस्प बात यह रही कि हर चैनल्स पर अलग-अलग म्यूजिक वीडियोज आखिरी बार लगाया गया जिसमें MTV Music ने 'Video Killed the Radio Star' चलाया, जबकि MTV 90s ने स्पाइस गर्ल्स के गाने 'Goodbye' के साथ खत्म किया। इन म्यूजिक वीडियोज ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
एमटीवी के कौन-कौन से चैनल्स बंद हुए?
अब अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आप MTV के रियलिटी शोज भी नहीं देख पाएंगे तो ऐसा नहीं है। MTV ने सिर्फ म्यूजिक बेस्ड चैनल्स को ही बंद किया है जिसमें MTV Music, MTV 80s, MTV 90s, Club MTV और MTV Live शामिल हैं। ये चैनल 31 दिसंबर को कई देशों यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, हंगरी, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में बंद किया गया है।
क्या भारत में नहीं देख पाएंगे स्प्लिट्सविला और रोडीज?
जैसा कि हमने बताया कि सिर्फ इंटरनेशनल म्यूजिक बेस्ड चैनल्स को ही बंद किया गया है, ऐसे में आप MTV के पॉपुलर शोज का मजा ले सकते हैं। भारत में MTV के बंद हुए चैनल्स का असर नहीं पड़ा है। भारत में अभी MTV एक्टिव है और स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे रियलिटी शोज भी प्रसारित होंगे। MTV के मेन चैनल्स अभी भी एक्टिव हैं। फिलहाल, बाकी चैनल्स क्यों बंद हुए हैं, इसका कारण नहीं बताया गया है।

Comments