किरन्दुल : छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा सोमवार दोपहर 03 बजे किरन्दुल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।यह पर्व पौष पूर्णिमा के दिन खास तौर पर मनाया जाता है।यह अन्न दान का महापर्व है।छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है।इस दौरान लोग घर-घर जाकर अन्न का दान मांगते हैं।बता दें किरन्दुल में भी सुबह से ही बच्चे,युवक व युवतियां हाथ में टोकरी,बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा मांगते नज़र आ रहें हैं।इन्हें हर घर से धान,चावल व नगद राशि दी जाती हैं।

Comments