असम-त्रिपुरा से गिरफ्तार 11 कट्टरपंथियों के आतंकियों से रिश्ते

असम-त्रिपुरा से गिरफ्तार 11 कट्टरपंथियों के आतंकियों से रिश्ते

गुवाहाटी :  असम और त्रिपुरा से गिरफ्तार बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन इमाम महमूदर काफिला (आइएमके) के 11 सदस्यों ने पूछताछ में आतंकी संगठनों से रिश्तों को कुबूल किया है।आइएमके के सदस्यों ने बताया है कि वे असम के बारपेटा, चिरांग और लोअर असम के कई जिलों तथा त्रिपुरा से धन की उगाही करते थे। इस धन का उपयोग बाद में तोड़फोड़ की घटनाओं व वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों के लिए किया जाता था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इन लोगों ने बताया है कि अपने दौरों में वे मस्जिदों में रहते थे, वहां आने वाले को बरगलाकर उनसे धन की उगाही करते थे और अपना नेटवर्क तैयार करते थे।आइएमके का संबंध बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से है। असम पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने 30 दिसंबर को इन लोगों को असम और त्रिपुरा के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में पता चला है कि ये लोग अप्रैल और मई, 2024 में कई बार सीमा पार करके बांग्लादेश गए थे। वहां पर उन्होंने जिहादी विचारधारा फैलाने, संगठन का काम बढ़ाने और धन की उगाही करने का प्रशिक्षण लिया था। मामले में जांच का कार्य अभी जारी है। 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments