भारत में इस राज्य के लोग जीतें हैं सबसे कम

भारत में इस राज्य के लोग जीतें हैं सबसे कम

नई दिल्ली: प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ अब लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। हर इंसान एक स्वस्थ जीवन जीना चाहता है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। खासकर प्रदूषण के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में भारत में रहने वाले लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी पर भी लगातार चर्चाएं हो रही है।हालांकि भारत के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले कम है। लेकिन क्या आप भारत के उस राज्य के बारे में जानते हैं, जहां लाइफ एक्सपेक्टेंसी भारत के अन्य राज्य के मुकाबले सबसे कम है।

आज इस लेख के माध्यम से हम भारत के उस राज्य के बारे में आपको बताएंगे, जहां लोग सबसे कम जीते हैं। इस राज्य के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी लगभग साढ़े 4 साल कम है। यानी भारत के इस राज्य के लोग अन्य राज्यों की तुलना में कम जीते हैं। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से साल 2019 से लेकर 2023 तक की रिपोर्ट पर आधारित एक सांख्यिकी पुस्तिका प्रकाशित की गई है, जिसमें भारत के सभी राज्यों की आयु से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

छत्तीसगढ़ के लोग जीते हैं सबसे कम

आरबीआई की सांख्यिकी पुस्तिका में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोग अन्य राज्यों के तुलना में सबसे कम जीते हैं। छत्तीसगढ़ में लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी सबसे कम दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के लोगों का औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी सिर्फ 65.3 साल है, जिसमें पुरुषों की आयु 63.7 साल वर्ष और महिलाओं की आयु 66.9 साल दर्ज की गई है।

यूपी और एमपी का भी बुरा हाल

छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी दो ऐसे राज्य है, जहां के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी सबसे कम है। यूपी और एमपी के लोग भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे जीते हैं। उत्तर प्रदेश के पुरुषों की औसत आयु 65 साल वर्ष और महिलाओं की आयु 66.2 साल है। देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के लोग राष्ट्रीय औसत आयु से लगभग चार साल कम जीते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में रहने वाले पुरुषों की औसत आयु लगभग 62.4 वर्ष और महिलाओं की औसत आयु 67.1 वर्ष है।

केरल के लोग जीते हैं सबसे ज्यादा

लाइफ एक्सपेक्टेंसी के मामले में केरल सबसे ऊपरी पायदान पर है। यानी केरल के लोग सबसे ज्यादा साल जीते हैं। जी हां केरल के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी भारत के अन्य राज्य की तुलना में बेहतर स्थिती में है। केरल के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी औसतन 75 साल वर्ष दर्ज की गई है। इसके साथ ही 'पॉपुलेशन प्रोजेक्शन रिपोर्ट' के मुताबिक केरल में पुरुषों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी साल 2021 में 70.4 वर्ष से बढ़कर साल 2051 में 80 वर्ष और महिलाओं की आयु 75.9 वर्ष से बढ़कर 85.7 होने की संभावना है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments