नई दिल्ली : Ducati ने भारत में अपनी अब तक की सबसे एक्सक्लूसिव और ट्रैक-फोकस्ड सुपरबाइक Ducati Panigale V4 R को लॉन्च कर दिया है। Ducati इसे अपनी रेसिंग टेक्नोलॉजी का प्यूरेस्ट एक्सप्रेसन कहती है, और वजहें भी पूरी तरह ठोस हैं। भारत के लिए पहली 2025 Panigale V4 R की डिलीवरी 1 जनवरी 2026 को डुकाटी चेन्नई द्वारा की गई, जबकि देशभर में इसकी बुकिंग सभी Ducati डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।
ट्रैक से सड़क तक स्पेशल
Panigale V4 R कोई आम सुपरबाइक नहीं है। यह एक होमोलोगेशन स्पेशल है, जिसे खास तौर पर वर्ड सुपरबाइक चैम्पियनशिप में रेसिंग के लिए तैयार किया गया है। Ducati की R परंपरा 2001 की आइकॉनिक 996R से शुरू हुई थी, और V4 R उसी विरासत को आगे बढ़ाती है। हर बाइक नंबर्ड सीरीज में आती है, जिसमें मॉडल नेम और सीरियल नंबर क्लिप-ऑन हैंडलबार पर उकेरा गया होता है। यानी यह सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि कलेक्टर्स के लिए एक खास मशीन है।
| कैटेगरी | Ducati Panigale V4 R की डिटेल्स |
|---|---|
| इंजन | Desmosedici Stradale R |
| इंजन क्षमता | 998 cc |
| अधिकतम पावर | 218 hp @ 15,750 rpm |
| रेसिंग एग्जॉस्ट के साथ पावर | 235 hp @ 15,750 rpm |
| फुल रेस ट्रिम पावर | 239 hp (Ducati Corse Performance Oil के साथ) |
| अधिकतम RPM | 16,500 rpm (6th गियर में) |
| टॉप स्पीड (रेस ट्रिम) | 330 km/h से अधिक |
| गियरबॉक्स | Ducati Racing Gearbox (DRG), Ducati Neutral Lock (DNL) |
| क्रैंकशाफ्ट | फोर्ज्ड स्टील, बढ़ी हुई इनर्शिया के साथ |
| कनेक्टिंग रॉड्स | गन-ड्रिल्ड टाइटेनियम |
| इनटेक वाल्व | टाइटेनियम |
| थ्रॉटल बॉडी | ओवल थ्रॉटल बॉडी (56 mm के बराबर डायमीटर) |
| एयर इनटेक | नया, ज्यादा एफिशिएंट फ्रंट डायनामिक एयर इनटेक |
| इंटेक ट्रम्पेट्स | वैरिएबल लेंथ, MY 2024 से 10 mm छोटे |
| एयर फिल्टर | Sprintfilter P08 हाई-परमेबिलिटी |
| चेसिस | फ्रंट फ्रेम (Aluminium Alloy) |
| स्विंगआर्म | Hollow Symmetrical Swingarm |
| फ्यूल टैंक | 17 लीटर एल्यूमिनियम |
| केर्ब वेट (फ्यूल के बिना) | 186.5 किलोग्राम |
| फ्रंट सस्पेंशन | Öhlins NPX 25-30 प्रेसराइज्ड फोर्क (125 mm ट्रैवल) |
| रियर सस्पेंशन | Öhlins TTX36 शॉक एब्जॉर्बर |
| स्टीयरिंग डैम्पर | एडजस्टेबल Öhlins |
| व्हील्स | फोर्ज्ड एल्यूमिनियम |
| बैटरी | लिथियम बैटरी |
| ब्रेक्स | Brembo Hypure™ मोनोब्लॉक कैलिपर्स |
| टायर्स | Pirelli Diablo Supercorsa V4 |
| रियर टायर साइज | 200/60 |
| एयरोडायनामिक्स | MotoGP-डिराइव्ड Corner Sidepods |
| विंग्स | बड़े बायप्लेन विंग्स (+25% डाउनफोर्स @ 270 km/h) |
| इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफॉर्म | Ducati Vehicle Observer (DVO) |
| IMU | 6-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट |
| सेफ्टी व राइडिंग इलेक्ट्रॉनिक्स | Cornering ABS, DTC, DSC, DWC, DPL, DQS 2.0, EBC |
| राइडिंग मोड्स | Race A, Race B, Sport, Road, Wet |
| इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 6.9-इंच फुल TFT डिस्प्ले (8:3 आस्पेक्ट रेशियो) |
| लाइटिंग | फुल-LED हेडलैंप, DRLs और इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स |
| कलर | Ducati Red |
| कीमत (एक्स-शोरूम, भारत) | ₹84.99 लाख |
998cc का है इंजन
एयरोडायनामिक्स टेक्नोलॉजी से लैस
Panigale V4 R की सबसे बड़ी पहचान इसकी MotoGP-इंस्पायर एयरोडायनेमिक्स है। यह दुनिया की पहली रोड-लीगल बाइक है जिसमें कॉर्नर साइडपॉड्स दिए गए हैं। ये साइडपॉड्स झुकाव के दौरान अतिरिक्त एयरोडायनामिक लोड पैदा करते हैं, जिससे टायर ग्रिप और कॉर्नरिंग स्पीड बेहतर होती है।
इसके अलावा, बड़े बायप्लेन विंग दिए गए हैं, जो 270 km/h पर पहले से 25% ज्यादा डाउनफोर्स जनरेट करते हैं। इसका सीधा फायदा हाई-स्पीड स्टेबिलिटी, बेहतर ब्रेकिंग और फ्रंट-एंड फील के रूप में मिलता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त
चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
रेसिंग गियरबॉक्स और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स
कितनी है कीमत?
Ducati Panigale V4 R की एक्स-शोरूम कीमत 84.99 लाख रुपये रखी गई है। यह सिर्फ Ducati Red कलर में उपलब्ध है। इसकी लिमिटेड नेचर और रेसिंग डीएनए इसे गंभीर कलेक्टर्स और ट्रैक-फोकस्ड राइडर्स के लिए एक बेहद खास मशीन बनाती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments