कल रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कल रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 06 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर लंबोदर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। लंबोदर संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

सकट चौथ का पर्व सकट माता को समर्पित है। इस दिन सकट माता और भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही संतान सुख और संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर मनोकामना पुरी होती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में सकट माता की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और वंश में वृद्धि होगी। आइए, सकट चौथ का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

सकट चौथ शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि अगले साल शुरू होगी। वहीं, 07 जनवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि से दिन की गणना होती है। इसके लिए 06 जनवरी को सकट चौथ का पर्व मनाया जाएगा।

सकट चौथ शुभ योग

ज्योतिषियों की मानें तो सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सुबह 06 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक है। इस योग में सकट माता की पूजा करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही शुभ कामों में सिद्धि और सफलता मिलेगी।

वहीं, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण रात 08 बजकर 21 मिनट तक है। इसके बाद आयुष्मान योग का संयोग है। इन योग में भगवान गणेश और सकट माता की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होंगे।

पंचांग

  1. सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
  2. सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट पर
  3. चंद्रोदय- रात 08 बजकर 54 मिनट पर
  4. चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर
  5. शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
  6. ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
  7. विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक
  8. गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments