छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का महाअधिवेशन 2026 रायपुर में आयोजित

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का महाअधिवेशन 2026 रायपुर में आयोजित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन (CGMA) द्वारा वर्ष 2026 का भव्य महाअधिवेशन आगामी 08 जनवरी 2026 को विमतारा, शांति नगर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पत्रकारिता, मीडिया, साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े व्यक्तियों के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक मंच सिद्ध होने जा रहा है।महाअधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं संभागों से बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया कर्मी, साहित्यकार और कलाकार सहभागिता करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा, संगठित एवं सक्रिय पत्रकार संगठन है, जिसकी सशक्त उपस्थिति ग्रामीण अंचलों तक बनी हुई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन एक विधिवत पंजीकृत राज्य स्तरीय संगठन है, जो प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, फिल्म एवं सांस्कृतिक कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना, पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संघर्ष करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना है।इसके साथ ही संगठन नवोदित पत्रकारों एवं कलाकारों को मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराने, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

CGMA द्वारा समय-समय पर पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम, सम्मान एवं अलंकरण समारोह, वैचारिक गोष्ठियाँ, संवाद कार्यक्रम, सामाजिक एवं जनहित अभियान तथा पत्रकारों के लिए सहयोग एवं सहायता जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के कारण संगठन ने अल्प समय में प्रदेशभर में अपनी एक विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।महाअधिवेशन 2026 का एक प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध साहित्यकारों एवं गीतकारों की विशेष साहित्यिक प्रस्तुतियाँ होंगी। इनमें मीर अली मीर, शशिभूषण ‘स्नेही’, ईश्वर साहू ‘बंधी’ तथा बस्तर से सिद्धार्थ महाजन जैसे प्रतिष्ठित रचनाकार शामिल हैं, जिनकी प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम को विशेष साहित्यिक ऊँचाई प्रदान करेंगी।छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का यह महाअधिवेशन केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि पत्रकारिता एवं मीडिया के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहाँ संगठन की आगामी कार्ययोजना, वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा।
महाअधिवेशन को लेकर पत्रकारों एवं साहित्यप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments