गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे माओवादी

गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे माओवादी

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना शोभा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित शोभा थाना अंतर्गत जंगल क्षेत्र की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला पुलिस गरियाबंद, ई-30 टीम, 207 कोबरा, 65 एवं 211 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय आसूचना के आधार पर धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के 8 से 10 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली।

सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। दिनांक 5 जनवरी 2026 की शाम को शोभा क्षेत्र के जंगल में घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों को जान से मारने और हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी संयमित तरीके से जवाबी फायरिंग की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग करने पर नक्सलियों के दैनिक उपयोग की बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। क्षेत्र में सघन सर्च अभियान अभी भी जारी है।गरियाबंद पुलिस ने जिले में सक्रिय समस्त माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और समाज की मुख्यधारा में लौटें। आत्मसमर्पण के लिए गरियाबंद के किसी भी थाना, चौकी या कैंप में संपर्क किया जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments