जहरीले खाद्य पदार्थ के सेवन से मजदूर की मौत, पुलिस जुटी जांच में

जहरीले खाद्य पदार्थ के सेवन से मजदूर की मौत, पुलिस जुटी जांच में

कोरबा : ग्राम सरगबुंदिया में जहरीले खाद्य पदार्थ के सेवन से एक मजदूर की मृत्यु हो गयी हैं। मृतक की पहचान मुखी राम केवट के रूप में की गयी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखी राम केवट भट्ठे में रोजी-मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रोज की तरह काम से लौटते समय मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन किया हुआ था। मृतक के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह टेंट लगाने के काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां बाजार गई थी। शाम करीब 7:30 बजे जब मां घर लौटी तो उन्होंने उनको कमरे के अंदर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था।

उक्त घटना की सूचना तुरंत उसके बेटे को दी गई। परिजन तत्काल निजी वाहन से उनको कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments