ऊर्जा पार्क में हुआ ब्रह्मकुमारी संस्थान का स्नेह मिलन

ऊर्जा पार्क में हुआ ब्रह्मकुमारी संस्थान का स्नेह मिलन

कोरबा :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गेरवा घाट स्थित आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में नववर्ष के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नववर्ष का स्वागत आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मिक ऊर्जा के साथ करना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति, दीप प्रज्वलन एवं मधुर गीतों के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी ने नववर्ष को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संकल्प और आत्मिक उन्नति के साथ प्रारंभ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल एसईसीएल बलगी के सब एरिया मैनेजर देवेंद्र मेश्राम ने कहा कि नववर्ष स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा की अत्यंत आवश्यकता है, जिसे ब्रह्माकुमारी संस्था राजयोग ध्यान के माध्यम से सहज रूप से प्रदान कर रही है। उन्होंने आत्मिक ऊर्जा पार्क को शांति और प्रेरणा का केंद्र बताते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की तथा सभी को नववर्ष में श्रेष्ठ विचार, श्रेष्ठ व्यवहार और श्रेष्ठ कर्म अपनाने का संदेश दिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments