कटघोरा में खुलेगा जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर

कटघोरा में खुलेगा जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर

कोरबा :छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला कोरबा में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के कटघोरा में दूसरे ‘‘सखी वन स्टॉप सेंटर’’ के संचालन को शासन से हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार की परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कोरबा सहित प्रदेश के 7 अन्य जिलों में अतिरिक्त सेंटर खोलने की स्वीकृति दी गई थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में अब यहाँ तैयारियां तेज हो गई हैं।

सखी वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य निजी या सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान करना है। यहाँ महिलाओं को आपातकालीन चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता और कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय मिलेगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इस सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी। स्वीकृत पदों में केंद्र प्रशासक, साइको सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल स्टाफ, कार्यालय सहायक, रसोइया और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। यदि नियमित भर्ती में विलंब होता है, तो संरक्षण अधिकारी और पर्यवेक्षकों की अस्थायी सेवाएं लेकर सेंटर को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक ओर जहाँ दूसरे वन स्टॉप सेंटर की खुशी है, वहीं दूसरी ओर जिले में ‘सखी निवास’ (वर्किंग वुमन हॉस्टल) योजना अब भी फाइलों और तलाश में अटकी हुई है। भारत सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत 50 बिस्तरों वाले इस सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल के लिए विभाग को उपयुक्त किराए का भवन नहीं मिल रहा है। विभाग के पास 37,500 रुपये प्रतिमाह तक का किराया देने का बजट है, लेकिन मानकों (सीसीटीवी, गीजर, वाटर कूलर, ऑफिस स्पेस) पर खरा उतरने वाला भवन कोरबा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments