भागवत कथा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाब

भागवत कथा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाब

सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू-शिवमदिर प्रांगण में 2 जनवरी से कलश यात्रा के साथ शुरू हुये श्रीमद्भागवत कथा में नित्य प्रति श्रोता श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है । कथाकार पंडित रामानुरागी जी के मुखारविंद से भगवान श्री हरि विष्णु के सभी अवतारों का संगीतमय चरित्र चित्रण किया जा रहा है । साथ ही कथावस्तु के मुताबिक कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के सुसज्जित आकर्षक मनोहारी झांकी निकाल कर श्रोताओं की स्वस्थ मनोरंजन की जा रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

 बनाये गये कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस वृंदावन कलाकारों द्वारा भजन नृत्य, द्वितीय दिवस शिव विवाह तृतीय दिवस श्री राम जन्मोत्सव चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव पंचम दिवस गोवर्धन पूजा षष्ठम दिवस रूक्मणी विवाह तथा सप्तम दिवस फूल वर्षा एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक माननीय राजेश अग्रवाल केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन है। निर्धारित समय 1 बजे से शाम 4 बजे तक भागवत कथा सुनने तथा भक्ति सागर में गोता लगाने भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। मानव जीवन को धन्य बना रहे हैं प्रतिदिन आरती के बाद कथा में हाजिर श्रोताओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भागवत कथा का संचालन श्री अभिनंदन पाठक द्वारा की जा रही है।कथा का समापन 9 जनवरी 2026 को विधिवत होगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments