Mahindra XUV 7xo लॉन्‍च,जानिए कीमत और फीचर्स

Mahindra XUV 7xo लॉन्‍च,जानिए कीमत और फीचर्स

महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी को महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ नाम से पेश किया गया है। इस एसयूवी कार की डिजाइन, केबिन और फीचर लिस्ट में कई महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं। 

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ : वेरिएंट और पूरी प्राइस लिस्ट 

  1. महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ का वेरिएंट नॉमनक्लेचर पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए वेरिएंट जुड़े हैं। यह गाड़ी छह वेरिएंट : एएक्स, एएक्स3, एएक्स5, एएक्स7, एएक्स7 टी और एएक्स7 एल में उपलब्ध है। 

  2. इस गाड़ी के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें अभी भी 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 

  3. यहां देखें इसकी पूरी प्राइस लिस्ट :- 

इंजन 

एएक्स 

एएक्स3

एएक्स5

एएक्स7

एएक्स7 टी 

एएक्स7 एल

2-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी

13.66 लाख रुपये

16.02 लाख रुपये

17.52 लाख रुपये

18.48 लाख रुपये 

-----

-----

2-लीटर टर्बो पेट्रोल एटी 

-----

17.47 लाख रुपये

18.97 लाख रुपये

19.93 लाख रुपये

21.97 लाख रुपये (7-सीटर ) /  22.16 लाख रुपये

23.45 लाख रुपये (7-सीटर ) /  23.64 लाख रुपये (6-सीटर )

2.2-लीटर डीजल एमटी 

14.96 लाख रुपये

16.49 लाख रुपये

17.99 लाख रुपये

18.95 लाख रुपये 

20.99 लाख रुपये (7-सीटर ) /  21.39 लाख रुपये (6-सीटर )

22.47 लाख रुपये

2.2-लीटर डीजल एटी

-----

17.94 लाख रुपये

19.44 लाख रुपये

20.4 लाख रुपये

22.44 लाख रुपये (7-सीटर ) /  22.84 लाख रुपये (6-सीटर )

24.11 लाख रुपये (केवल 6-सीटर )

2.2-लीटर डीजल एटी एडब्लूडी

-----

-----

-----

21.4 लाख रुपये

23.44 लाख रुपये 

24.92 लाख रुपये

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी कीमतें पहले 40,000 कस्टमर के लिए मान्य हैं। 

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ : बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी

  1. महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की बुकिंग दिसंबर 2025 से जारी है। 
  2. चूंकि यह महिंद्रा की कार है, ऐसे में इसका वेटिंग पीरियड भी पहले वाले कस्टमर के लिए थोड़ा ज्यादा हो सकता है। 
  3. जो ग्राहक इस गाड़ी को पहले बुक करवा चुके हैं उनको इसकी डिलीवरी 14 जनवरी से मिल सकेगी। लेकिन, यह सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने इसके एएक्स7, एएक्स7 टी, और एएक्स7 एल वेरिएंट प्री-बुक किए हैं।
  4. जबकि, एएक्स, एएक्स 3 और एएक्स 5 वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी। 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments