Samsung के प्रीमियम टैबलेट पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर, 14.6-इंच स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

Samsung के प्रीमियम टैबलेट पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर, 14.6-इंच स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

 नई दिल्ली : क्या आप भी इन दिनों एक प्रीमियम टैबलेट ढूंढ रहे हैं? अगर हां तो जियो मार्ट आपके लिए एक खास ऑफर लाया है। ये टैबलेट इतना पावरफुल है कि आप इस पर मल्टी-टास्किंग, गेमिंग और क्रिएटिव काम आसानी से कर सकते हैं। दरअसल इस टैबलेट का नाम Samsung Galaxy Tab S11 Ultra है जो अभी तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

टैबलेट पर इस वक्त 18,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने इस टैब को भारत में 1,10,999 रुपये की शुचाती कीमत पर लॉन्च किया था और इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लैपटॉप जितनी बड़ी 14.6-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर

Samsung के इस प्रीमियम टैबलेट को आप इस वक्त JioMart की वेबसाइट से सिर्फ 1,02,699 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम है। इतना ही नहीं इस टैबलेट पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां आप HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे कीमत लगभग 92,000 रुपये के आसपास पहुंच जाएगी।

इसके अलावा डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। आप चाहें तो अपना कोई पुराना डिवाइस भी एक्सचेंज कर सकते हैं और उसकी सबसे अच्छी वैल्यू भी ले सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस टैबलेट में आपको 14.6-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। साथ ही टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है और इसके साथ 12GB तक रैम और 1TB तक का स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। टैबलेट में 11,600 mAh की बैटरी है और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

इस टैबलेट में आपको अल्ट्रा-स्लिम यानी सिर्फ 5.1 mm आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम डिजाइन मिल रहा है। टैबलेट पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। टैबलेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक का फीचर भी मिलता है। डिवाइस में 13MP का और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 12 MP का सेल्फी कैमरा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments