आज की हलचल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर,आज एमआईसी की बैठक,SIR को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा खुलासा,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर,आज एमआईसी की बैठक,SIR को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा खुलासा,पढ़े और भी खबरें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे.  गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11:35 को रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से पाण्डुका के लिए रवाना होंगे. पाण्डुका से सड़क मार्ग से ग्राम कुटेनआ के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम धर्मध्वज स्थापन और शिलान्यास कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  दोपहर 2 बजे राजिम लोचन मंदिर पहुंचेंगे. जहां वे मंदिर दर्शन कर माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 में हिस्सा लेंगे. शाम 4 बजे राजिम से राजधानी रायपुर के लिए वापसी करेंगे.

आज एमआईसी की बैठक

रायपुर. निगम कार्यालय में मेयर इन काउंसिल की बैठक 8 जनवरी को होने वाली है। निगम सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से होने वाली बैठक में महापौर सहित सभी एमआईसी मेंबर शामिल होंगे। इसमें शहर के विकास कार्यों व निगम के आंतरिक कार्यों के लिए एजेंडा तय करेंगे। इस बैठक में नई सेटअप डिमांड पर विशेष रूप से चर्चा होगी। बता दें कि राज्य शासन ने सभी निकायों को नई सेटअप के लिए डिमांड मांगी है। इसमें कार्यालय, नया प्रोजेक्ट, नया बद व नया सिस्टम पर चर्चा होगी। साथ ही इसके लिए गंगे जाने वाले बजट, स्टाफ, भवन व उपकरण को तय कया जाएगा। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

HC में सौम्य चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव सौम्या चौरसिया ने शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है. इस पर बुधवार को सुनवाई होनी है. अगर हाईकोर्ट से सौम्या को जमानत मिलती है, तो ईओडब्ल्यू उनकी गिरफ्तारी नहीं करेगा. केवल बयान दर्ज किया जाएगा. 

SIR को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा खुलासा

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर और ग्रामीण मंगलवार को एसआईआर प्रकिया के संबंध में बड़ा खुलासा करेगी. कांग्रेस भवन गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह खुलासा करेगी. इसमें कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा , पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत कई नेता शामिल होंगे.

सचिन पायलट कल आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 8 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. बताया गया है कि राज्य में मनरेगा का नाम बदलने के को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाने के संबंध में आवश्यक बैठक लेंगे. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने जा रही है. मनरेगा बचाओ संग्राम 10 जनवरी से शुरू होगा जो 29 जनवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा. 31 जनवरी से 6 फरवरी जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना होगा. 7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव होगा. आगे इस पर एआईसीसी स्तर पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा. सचिन पायलट यहां पर आंदोलन को लेकर एआईसीसी के निर्देशों के आधार पर रूपरेखा तैयार करने आ रहे हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments