कोलंबो एयरपोर्ट पर 50 किलो गांजा जब्त,तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार, दो महिला टीचर

कोलंबो एयरपोर्ट पर 50 किलो गांजा जब्त,तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार, दो महिला टीचर

नई दिल्ली : श्रीलंका में तीन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर 50 किलो गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी करीब 14.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। यह कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध बैंकॉक से श्रीलंकन एयरवेज की फ्लाइट से बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BIA) पहुंचे थे। दो महिला संदिग्धों की उम्र 25 से 27 साल के बीच है और वे मुंबई की रहने वाली हैं और टीचर हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों ग्रीन चैनल से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो ने बताया कि वे 50 किलो कुश गांजा ले जा रहे थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments