बांग्लादेश में हैवानियत: हिंदू विधवा से दुष्‍कर्म, पेड़ से बांधकर बाल काटे

बांग्लादेश में हैवानियत: हिंदू विधवा से दुष्‍कर्म, पेड़ से बांधकर बाल काटे

बांग्लादेश में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन (45 साल) को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है।आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया।

रिश्तेदारों को कमरे में बंद करके रेप किया

पुलिस और लोकल लोगों के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। यह जमीन उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी। जमीन खरीदने के बाद से ही शाहीन उसे लगातार परेशान कर रहा था और उससे पैसे मांग रहा था।महिला के दो पुरुष रिश्तेदार शनिवार शाम उससे मिलने आए थे। उसी दौरान शाहीन और हसन जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर अश्लील गतिविधियों का झूठा आरोप लगाया।महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ उसी गांव में रहती है। शनिवार रात लोकल लोगों ने महिला को गंभीर हालत में देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के इलाज के कारण केस दर्ज करने में देरी हुई

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन खरीदने के बाद से ही आरोपी उसे डराता और धमकाता रहा। कालीगंज पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इंचार्ज जेलाल हुसैन ने बताया कि इलाज के लिए महिला के अस्पताल में भर्ती होने के कारण केस दर्ज होने में देरी हुई।

फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों को सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments