बीजापुर : जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया. टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था. हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments