Mahindra XUV 7XO और Tata Safari में से दोनों SUV कौन सी है बेहतर?

Mahindra XUV 7XO और Tata Safari में से दोनों SUV कौन सी है बेहतर?

नई दिल्‍ली : भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 को अब Mahindra XUV 7XO के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे नया नाम देने के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स से लैस भी किया है। भारत में इसका मुकाबला Tata Safari से देखने के लिए मिलता है, जिसने पहले से ही 3-रो SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कंपनी जल्द ही सफारी का पेट्रोल इंजन वर्जन लेकर आने वाली है। हम यहां पर आपको इन दोनों SUV की डिजाइन, डायमेंशन, इंजन, परफॉर्मेंस और कीमत के आधार पर तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन सी बेहतर है?

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: डिजाइन और रोड प्रेजेंस

  1. महिंद्रा ने नई XUV 7XO को को ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और टेक-फोकस्ड बनाया है। इसका फ्रंट डिजाइन ज्यादा शार्प है और इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके रोड प्रेजेंस को काफी बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।
  2. Safari का डिजाइन ज्यादा मस्कयुलर और पारंपरिक SUV वाला है। इसकी ऊंची बॉडी और चौड़ा स्टांस इसे सड़क पर काफी प्रभावशाली बनाने का काम करता है। इसे बोल्ड और रफ-टफ लुक दिया गया है। यह दोनों ही अपने चाहने वालों के उम्मीदों पर अच्छी तरह से खरी उतरती है।

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: डाइमेंशन

स्पेसिफिकेशन Mahindra XUV 7XO Tata Safari
लंबाई (mm) 4695 4668
चौड़ाई (mm) 1890 1922
ऊंचाई (mm) 1755 1795
व्हीलबेस (mm) 2750 2741
ग्राउंड क्लीयरेंस (mm) 200 205
व्हील साइज (इंच) 19 19

यह दोनों ही करीब एक ही सेमेंट में आती है, लेकिन दोनों के साइज में थोड़ा सा फर्क है। XUV 7XO की लंबाई Safari से थोड़ी ज्यादा है। वहीं, चौड़ाई में सफाई बाजी मार जाती है, जिससे केबि में ग्राहक को ज्यादा स्पेस का फायदा मिलता है। उंचाई में भी सफारी आगे निकल जाती है। XUV 7XO का व्हीलबेस थोड़ा बड़ा है, जिससे रियर सीट कम्फर्ट बेहतर मिल सकती है। ग्राउंड क्लीयरेंस सफारी का ज्यादा है। कुल मिलाकर, सफारी ज्यादा बड़ी है, जिससे बड़ी SUV का अहसास होता है। वहीं, XUV 7XO ज्यादा बैलेंस्ड और अर्बन-फ्रेंडली लगती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: डीजल इंजन

डीजल इंजन स्पेसिफिकेशन Mahindra XUV 7XO Tata Safari
इंजन क्षमता 2.2-लीटर 2.0-लीटर
पावर (hp) 185 170
टॉर्क (Nm) 420 / 450 (AT) 350
मैनुअल गियरबॉक्स 6-स्पीड MT 6-स्पीड MT
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर
  1. Mahindra XUV 7XO में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 185 hp की पावर और ऑटोमैटिक में 450 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को हाईवे ड्राइव और ओवरटेकिंग के लिए काफी मजबूत माना जाता है।
  2. Tata Safari का 2.0-लीटर डीजल इंजन 170 hp की पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद और रिलायबल है, लेकिन पावर के मामले में XUV 7XO थोड़ा आगे निकल जाती है।
  3. दोनों ही SUVs में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: पेट्रोल इंजन

पेट्रोल इंजन स्पेसिफिकेशन Mahindra XUV 7XO Tata Safari
इंजन क्षमता 2.0-लीटर 1.5-लीटर
पावर (hp) 203 170
टॉर्क (Nm) 380 280
मैनुअल गियरबॉक्स 6-स्पीड MT 6-स्पीड MT
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर

XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 203 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Safari में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 hp की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन जो टाटा सिएरा में दिया गया है। अगर आप पेट्रोल SUV में स्पोर्टी परफॉर्मेंस और ज्यादा पावर चाहते हैं, तो XUV 7XO इस मुकाबले में कहीं आगे है।

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: फीचर्स

  1. Mahindra XUV 7XO को फीचर्स के मामले में काफी एडवांस बनाया गया है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट पैसेंजर के लिए इलेक्ट्रॉनिक ‘बॉस मोड’ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  2. Tata Safari भी फीचर्स में पीछे नहीं है और अपनी सेफ्टी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। हालांकि, हाई-टेक और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स के मामले में XUV 7XO थोड़ा आगे नजर आती है।

Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: कीमत

इंजन वेरिएंट Mahindra XUV 7XO Tata Safari
पेट्रोल कीमत ₹ 13.66 – ₹ 23.64 लाख जल्द लॉन्च की संभावना
डीजल कीमत ₹ 14.96 – ₹ 24.92 लाख ₹ 14.60 – ₹ 25.95 लाख

कीमत की बात करें तो XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे अपने बेस वेरिएंट में ज्यादा अफॉर्डेबल बनाती है। Safari की डीजल रेंज 14.6 लाख से 25.95 लाख रुपये के बीच जाती है, जबकि पेट्रोल की कीमतें अभी जारी नहीं की गई हैं। इसकी कीमतें जल्द जारी हो सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments