बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या इवेंट नहीं बल्कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ा एक पुराना इंटरव्यू क्लिप है।
डॉन अबू सलेम ने मांगी इमरजेंसी पैरोल
दरअसल अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने अपने बड़े भाई के निधन के बाद इमरजेंसी पैरोल की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। इस संबंध में अबू सालेम की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अबू सलेम यूपी के आजमगढ़ जाकर पारिवारिक रस्मों में शामिल होना चाहता है।
शाहरुख खान का पुराना इंटरव्यू वायरल
-अबू सलेम के इस खबर के सामने आने के बाद अचानक ही शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें उन्होंने आतंकवादी अजमल कसाब को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान कथित तौर पर आतंकी अजमल कसाब का जिक्र करते हुए उसे 'जेंटलमैन' कहते नजर आ रहे हैं। क्लिप सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
-वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2008 के मुंबई हमलों के ठीक बाद का बताया जा रहा है। उस समय शाहरुख खान एक इंटरव्यू में अपने विचार शेयर कर रहे थे। क्लिप में वह कसाब के व्यवहार का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अजमल कसाब उन्हें एक 'जेंटलमैन आदमी' जैसा लगा।
-हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद इसे कॉन्टेक्स्ट से बाहर बताकर भी देखा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि शाहरुख खान ने कसाब के आतंकी कृत्य की तारीफ नहीं की थी बल्कि पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार पर टिप्पणी की थी। इसके बावजूद बयान की भाषा और टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
'शाहरुख खान ने हमेशा आतंकवाद की कड़ी निंदा की है'
-वीडियो के सामने आते ही एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #ShahRukhKhan, #AjmalKasab और #2611 जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने शाहरुख खान को इस बयान के लिए जमकर ट्रोल किया है और यहां तक कि उनकी देशभक्ति पर सवाल भी उठाए है। कुछ लोगों ने उन्हें गद्दार तक कह डाला है।
-वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के फैंस और सपोर्टर्स उनके बचाव में उतरे हैं। उनका कहना है कि ये बयान पूरी तरह गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और शाहरुख खान ने हमेशा आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। शाहरुख खान के फैंस का तर्क है कि उस इंटरव्यू में सुपरस्टार ने साफ तौर पर आतंकी हमलों की निंदा की थी और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई थी।
-फैंस का कहना है कि शाहरुख खान ने कसाब को जेंटलमैन कहकर उसके अपराधों को सही ठहराने की कोशिश नहीं की थी बल्कि ये टिप्पणी एक मानसिक और सामाजिक विश्लेषण के तौर पर थी कि कैसे एक सामान्य दिखने वाला इंसान भी भयानक अपराध कर सकता है।
पहले भी विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान किसी बयान को लेकर विवादों में घिरे है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की है जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि ये भी सच है कि शाहरुख खान ने कई मंचों से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और देश की एकता और शांति की बात की है।
उस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने क्या कहा था?
-बताया जा रहा है कि उस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने ये भी कहा था कि वह ये मानने को तैयार नहीं हो पा रहे थे कि इतना सामान्य और शांत दिखने वाला इंसान इतना बड़ा आतंकी हमला कर सकता है। उनका बयान एक तरह से मानव मनोविज्ञान पर सवाल उठाता था न कि आतंकी के समर्थन में।
-फिलहाल ये साफ है कि पुराने वीडियो को नए सिरे से वायरल कर एक बार फिर शाहरुख खान को विवादों में लाया गया है। बयान को बिना पूरे संदर्भ के देखने से गलतफहमियां पैदा हो रही हैं। अब देखना होगा कि क्या शाहरुख खान या उनकी टीम इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है या नहीं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments