घर बनाने के विवाद पर भारतीय सेना के साथ  मारपीट,मामला दर्ज

घर बनाने के विवाद पर भारतीय सेना के साथ मारपीट,मामला दर्ज

सरगुजा : भारतीय सेना में पदस्थ सिपाही के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी आलोक सिंह वल्द चतुर्भुज सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम नरकालो थाना लखनपुर सरगुजा जो छुट्टी लेकर अपने नीज निवास आया है। 6 जनवरी दिन मंगलवार को प्रार्थी अपने घर की मरम्मत कार्य में लगा हुआ था। तभी आरोपी 1-ओमप्रकाश सिंह पिता परमेश्वर सिंह 38 वर्ष एवं 2-नीरज कुमार सिंह पिता परमेश्वर सिंह उम्र 35 वर्ष दोनों भाई निवासी ग्राम नरकालो आये और प्रार्थी को अश्लील गालियां बकते हुए बोले हमारे जमीन में दिवाल खड़ा कर रहे हो।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

आज जान से मार कर फेंक देंगे हाथ मुक्के डड़े से मारपीट किये। इतना ही नहीं प्रार्थी के बाये हाथ के उंगली को दांत से काट कर लहूलुहान कर दिये। प्रार्थी आलोक सिंह ने थाना उपस्थित आकर आरोपीयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 296 (ख)351(3) 115(2) 3(5) बीएनएस के तहत दोषी युवको के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments