एमसीबी : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर मनेंद्रगढ़ की जनता के स्वास्थ्य हितों का ध्यान रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी। घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी और खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु पदो की स्वीकृति दे दी है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
आदेश के अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल है।
मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और सही समय पर शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments