किरंदुल : नगर के गजराज कैंप स्थित दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां भारती मां दंतेश्वरी की सामूहिक वंदना के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संतोष महापात्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, संस्कारों की रक्षा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलती है। उन्होंने वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने और सकारात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
सम्मेलन के दौरान सामाजिक समरसता, युवाओं की भूमिका, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, योग का महत्व और धार्मिक चेतना जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।वक्ता ने पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।हिन्दू सम्मेलन के आयोजन से नगर में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है।सम्मेलन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों के पुजारी, सेवेदार, समाज प्रमुख, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ, एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments