आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के लिए शानदार साबित होगा। तो वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि – आज प्रमोशन होने का योग बन रहा है
आज का दिन सार्थक रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आने की उम्मीद है। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।
वृष राशि – आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बाहर के खुशनुमा मौसम का आनंद लेना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके बच्चें आपको गौरवान्वित करेंगे।
मिथुन राशि – अच्छी कमाई होने के योग बन रहे है
आज आपका का दिन नयी ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। अच्छी कमाई होने के योग बन रहे है। संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफर मिल सकता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कर्क राशि – किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है
आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें सीनियर्स की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सिंह राशि - आज एक बड़ी डील मिल सकती है
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से आज एक बड़ी डील मिल सकती है, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरे हो जायेंगे।
कन्या राशि – जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है
आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप नया कार्य करने की सोचेंगे। हालांकि उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। आज आपकी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा।
तुला राशि – वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी मिलनसार व्यवहार से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदार वादी रह सकता है।
वृश्चिक राशि – रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। जिससे आप थकान महसूस करेंगे।
धनु राशि – कार्य सफल होने से प्रसन्नता मिलेगी
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज आप घर में कीर्तन का आयोजन भी कर सकती हैं। पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की का प्लान बना सकते है।
ये भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर इश्क बना मौत की वजह,इश्क लड़ा रही थी पत्नी, भनक लगते ही पति ने किया खून
मकर राशि - आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आज आप राजकीय कामकाज में उलझे रह सकते हैं।
कुम्भ राशि - बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे
आज के दिन आपका आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने के असार है।
मीन राशि – आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे।

Comments