राजनांदगांव: खैरागढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। ग्राम दामरी निवासी 22 वर्षीय राजभारती की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार की रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब वह अपने निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर दामरी से दल्ली की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राजभारती को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक की लहर है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments