अंजन हिल कोल माईन्स के अधिकृत ऑपरेटर ने दायित्वपूर्ण एवं पारदर्शी खनन के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

अंजन हिल कोल माईन्स के अधिकृत ऑपरेटर ने दायित्वपूर्ण एवं पारदर्शी खनन के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

खड़गवां, एमसीबी: अंजन माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड, जिसे अंजन हिल कोल माईन्स में कोयला उत्खनन के लिए अधिकृत ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया गया है जो चिरमिरी क्षेत्र में दायित्वपूर्ण, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप खनन कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।अंजन हिल कोल माईन्स का स्वामित्व साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के पास है, जबकि अंजन माईनिंग प्राईवेट लिमिटेड को वैधानिक नियमों और अनुमोदनों के अनुरूप खनन कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के अंतर्गत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसकी भूमिका उत्कृष्ट संचालन, पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों तथा स्थानीय समुदायों के साथ निरंतर उत्थान पर केंद्रित रहेगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कंपनी के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि सभी वैधानिक स्वीकृतियों और अनुमोदनों के उपरांत ही खनन कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अपने सफल अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी, प्रारंभिक स्तर से ही स्थानीय समुदायों के साथ सहभागिता एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली के द्वारा समुदाय तथा परियोजना दोनों की दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित करेगी।साथ ही कंपनी ने परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय हितधारकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने की मंशा भी व्यक्त की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments