गुरु घासीदास की जन्मभूमि से भाजपा एससी मोर्चा का संकल्प,अजय जमवाल ने दिया जीत का मंत्र

गुरु घासीदास की जन्मभूमि से भाजपा एससी मोर्चा का संकल्प,अजय जमवाल ने दिया जीत का मंत्र

बलौदाबाजार : बाबा गुरु घासीदास की पावन जन्मभूमि गिरौदपुरी धाम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस परिचयात्मक और संगठनात्मक बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए स्पष्ट रणनीति तय करना रहा।

गांव-गांव संवाद पर जोर

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में अनुसूचित जाति समाज के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। अजय जमवाल ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए संगठन के कार्यों की समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर समाज के हर व्यक्ति से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र तक पहुंचे और समाज का भरोसा कायम रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

एससी समाज भाजपा की ताकत: नवीन मार्कंडेय

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का एक अहम आधार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां और योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिसे कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

दिग्गज नेताओं ने दिया सुझाव

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने मोर्चा की आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या और हरिनाथ खुटे ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कमला देवी पाटले, वेदराम जांगड़े, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, कुंती जांगड़े, बसंत बाघ और प्रियंका गुरु सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे, जिन्होंने समाज की एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन पर बल दिया।

सभी जिलों से पहुंचे पदाधिकारी

गिरौदपुरी धाम में आयोजित इस आयोजन में राजेश्वर भार्गव, खेमराज बाकरे, अशोक कलसा, उमेश जीभेकर, अरविंद प्रहरे, चंद्रकुमार पाटिल, सरजू, अजय, अनिल सोनवानी, चंदेश्वरी बांधे, गुरुदयाल पाटले, हितेश रात्रे सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

आस्था के साथ संगठन का संदेश

बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ बाबा गुरु घासीदास के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। पार्टी सूत्रों के अनुसार गिरौदपुरी धाम जैसे आध्यात्मिक स्थल पर बैठक आयोजित करने का उद्देश्य समाज की आस्था का सम्मान करते हुए संगठनात्मक एकजुटता का मजबूत संदेश देना था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments