IND vs NZ:  विराट कोहली शतक से चूके, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए

IND vs NZ: विराट कोहली शतक से चूके, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए

विराट कोहली ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टीम इंडिया के लिए साल 2026 के पहले ही मैच में बल्ले से कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वह अपना शतक जड़ने से चूक गए। विराट शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। किंग कोहली ने 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद विराट 9वें ओवर में मैदान पर बल्लेबाजी करने आए और 22वें ओवर में महज 44 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद विराट अपने शतक पर निशाना साधा और कुछ देर बाद 90 रन के पार पहुंच गए। यहां से फैंस को विराट कोहली के बल्ले से शतक की आस जगी लेकिन 40वें ओवर की पहली ही गेंद पर काइल जैमीसन ने विराट को अपना शिकार बना लिया। इस तरह कोहली के साथ-साथ फैंस की उम्मीदें भी टूट गईं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

1 रन दूर रह गए विराट

विराट कोहली भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल रहे। हालांकि, सचिन को पीछे छोड़ने से वह सिर्फ एक रन दूर रह गए। दरअसल, विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बनने का मौका था, लेकिन वह सिर्फ बराबरी ही कर पाए। अब कोहली को यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए अगले मैच का इंतजार करना होगा। दूसरे ODI में खाता खोलते ही विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर - 1750 रन
  2. विराट कोहली - 1750 रन
  3. कुमार संगकारा - 1568 रन
  4. सनथ जयसूर्या - 1519 रन
  5. महेला जयवर्धने - 1326 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने से भी चूके

यही नहीं, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका था। अगर विराट सेंचुरी जड़ने में कामयाब होते तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में उनका 7वां शतक होता। फिलहाल विराट पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं। विराट सहवाग और पोंटिंग तीनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 6-6 शतक ठोके हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments