जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Samsung S25 Ultra 5G? खरीदें से पहले देख लें कंपैरिजन

जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Samsung S25 Ultra 5G? खरीदें से पहले देख लें कंपैरिजन

नई दिल्ली :  क्या आप भी काफी वक्त से सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस वक्त दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट Samsung S25 Ultra 5G पर सबसे शानदार डील दे रहे हैं। हालांकि अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर ये डिवाइस कहां ज्यादा सस्ता मिल रहा है तो टेंशन न लें।

आज हम आपको बताएंगे कि कहां से आप इस डिवाइस को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन का दमदार प्रोसेसर मिलता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।    

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

Amazon Vs Flipkart: कहां मिल रहा है सस्ता S25 Ultra 5G?

सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट इस फोन को सिर्फ 1,07,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी देखा जाए तो फोन पर 22 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit कार्ड और Flipkart SBI Credit कार्ड से फोन को खरीदने पर 5% तक का कैशबैक भी मिल रहा है जो इस डील को और खास बना देता है।

दूसरी तरफ अमेजन इस फोन को सिर्फ 1,07,250 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। देखा जाए तो दोनों प्लेटफॉर्म पर फोन के प्राइस में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन अमेजन न सिर्फ फोन को सस्ते में दे रहा है बल्कि कुछ अच्छे बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि IDFC FIRST Bank Credit Card EMI और OneCard Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के टॉप फीचर्स

  1. सैमसंग ने गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन है।
  2. स्मार्टफोन में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलता है।
  3. S25 अल्ट्रा 12GB रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन ऑफर करता है।
  4. सैमसंग के इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।
  5. साथ ही डिवाइस में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है।
  6. फोन में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो रियर सेटअप है।
  7. फोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।
  8. डिवाइस 5,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments