गीदम में कांग्रेस ने किया भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन, पुलिस से हुई झूमा-झटकी

गीदम में कांग्रेस ने किया भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन, पुलिस से हुई झूमा-झटकी

दंतेवाड़ा : भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता द्वारा सराफा व्यापारी से मारपीट के आरोप को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने गीदम में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर कानून को अपने हाथ में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ही व्यापारियों के साथ मारपीट करेंगे तो आम जनता की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता लगातार अपने पद और राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे कृत्यों से लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की दबंगई को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही पूरे जिले में अराजकता का माहौल बन गया है। गुंडागर्दी अपने पूरे चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति भी बनी, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा संघर्ष जारी रखेगी और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण राणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मंगल यादव,बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष कीरत अलामी,संतु कुंजाम, बीजू कश्यप, विद्यानन्द सेन,आसिफ रज़ा,कोपाराम,मनोज कोराम, सोहन यादव,राधा नाग,रॉबर्ट साइमन, पप्पू गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments