नई दिल्ली : PCOS में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे कई महिलाएं जूझ रही हैं। यह न सिर्फ इनफर्टिलिटी जैसी समस्या पैदा करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए इसका समय रहते इलाज बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, पीसीओएस के कुछ सामान्य लक्षण जिसे आप भूलकर भी नजरअंदाज न करें।
बदलती लाइफस्टाइल और हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। उनमें से एक PCOS की समस्या भी है, जो महिलाओं में तेजी से हो रही है। यह कंडीशन महिलाओं में काफी आम हो गई है और उन्हें 20 या 30 साल की उम्र में इसका पता चलता है। अगर समय रहते इसे पहचान लिया जाए तो इसके गंभीर नुकसानों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं PCOS के कुछ मुख्य लक्षण।
अनियमित पीरियड्स
PCOS का सबसे आम और शुरुआती लक्षण है पीरियड्स का अनियमित होना। पीरियड मिस होना, पीरियड बिल्कुल न आना या ज्यादा ब्लीडिंग होना ये सभी हार्मोनल गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको भी ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
तेजी से बढ़ता वजन और मोटापा
अगर आपका वजन बिना किसी कारण से बढ़ रहा है, तो यह भी पीसीओएस का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। यह संकेत 40% से 80% महिलाओं में ही नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद वजन कम करना PCOS में काफी मुश्किल हो जाता है।
चेहरे पर अनचाहे बाल
अगर चेहरे, छाती, पेट या पीठ पर जरूरत से ज्यादा मोटे और काले बाल उगने लगे, तो यह भी PCOS का लक्षण हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में हिर्सुटिज्म कहा जाता है। यह समस्या करीब 70% पीसीओएस वाली महिलाओं को होती है।
एक्ने की समस्या
अगर टीनएज के बाद भी पीठ, छाती और चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी बनी रहे या अचानक बढ़ जाए, तो इसे हल्के में न लें। PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण कई बार इसका इलाज होने मुश्किल हो जाता है।
इनफर्टिलिटी की समस्या
क्या आप जानते हैं कि PCOS के कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। ओव्यूलेशन सही समय पर न होने के कारण प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है। कई महिलाओं को शादी के बाद इसका पता चलता है।
बाल पतले होना
महिलाओं को PCOS की समस्या होने की वजह बाल पतले व झड़ने लगते हैं। अगर आपके भी बाल ज्यादा पतले हो रहे हैं, तो यह भी PCOS का संकेत हो सकता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments