छुरा के प्रेमन ध्रुव नवाजे गये राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2026 कला रत्न से

छुरा के प्रेमन ध्रुव नवाजे गये राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2026 कला रत्न से

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा : 18 जनवरी रविवार को प्रथम अमर शहीद गैंद सिंह नायक की सुनहरी यादों में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ धमतरी के तत्वावधान विभिन्न प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2026से नवाजा गया।जिसमें जिला गरियाबंद छुरा से छत्तीसगढ़ संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में लगातार 15 वर्षों से समर्पित प्रेमन ध्रुव को यह सर्वोच्च उपाधि प्रदान किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के कुल 78 प्रतिभाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।जिसमें कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता ,समाज सेवा, कृषि, महिला उत्थान, बाल विकास स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मिलित किया गया। उल्लेखनीय है कि ऐसे रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर इष्ट मित्रों और क्षेत्र वासियों ने बधाई दी।

इस दौरान जिला गरियाबंद से कला संस्कृति साहित्य स्वास्थ्य के विकास के लिए छुरा से प्रेमन ध्रुव ,फुलझर घटारानी से गौकरण मानिकपुरी, डॉ ईश्वर तारक, बोईरगांव से योगेश कुमार चक्रधारी वहीं जिला धमतरी बेलरदोना से मानिक राम दाऊ, महेश निर्मलकर, रुक्मणी दीवान, माहेश्वरी सिन्हा, तीज बाई विश्वकर्मा, देवकुंवर, जगतारिणी जसगीत मानस मण्डली धौंराभांठा रोशन साहू, रामकृष्ण सेन ,माधव राम साहू, नथेल दास मानिकपुरी आदि को मानद उपाधि प्रदान किया गया।जिसके लिए यहां के तुलेश्वर घृतलहरे ,बाबूलाल साहू, सेवक ठाकुर, डा नूतन लाल साहू , संगीता मानिकपुरी , ललिता यादव ,गिरवर सिंह ध्रुव, चैतू राम तारक ,बुधारु यादव ,दौलत यादव ,हीरा बाई चक्रधारी, राजकुमार यादव, भागवत राम सेन ,युगल कुमार साहू, रुप दास मानिकपुरी, जयसिंह दीवान, बृजलाल सिन्हा ,सूरुज बाई ध्रुव ,हरिश्चन्द्र तारक, रामचंद दीवान ,मोहन, मुरारी मानिकपुरी, रिखी राम साहू ,गायत्री राजपूत सहित क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments