किरंदुल : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद किरंदुल मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार शाम को बस स्टैंड चौक में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी करके खुशी जताई और इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शेख नजमुल ने खुशी जताते हुए कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा और विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी।इस दौरान किरंदुल मंडल के भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments