छत्तीसगढ़ में आईपीएस प्रमोशन की लिस्ट जारी,देखिए आदेश

छत्तीसगढ़ में आईपीएस प्रमोशन की लिस्ट जारी,देखिए आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

2001 बैच : डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया

राज्य कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा (भापुसे–2001) को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से इस संबंध में 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

2008 बैच: दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति

आवंटन वर्ष 2008 के दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है—
• प्रशांत कुमार अग्रवाल
• मिलना कुर्रे
आदेश में यह भी उल्लेख है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड करियर प्रशिक्षण के फेज-IV में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत वर्ष 2008 बैच की IPS अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।

2012 बैच: आठ अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति

आवंटन वर्ष 2012 के निम्नांकित आईपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है—
– विवेक शुक्ला
– रजनेश सिंह
– शशि मोहन सिंह
– राजेश कुकरेजा
– श्वेता राजमणी
– राजेश कुमार अग्रवाल
– विजय अग्रवाल
– रामकृष्ण साहू
इन पदों पर पदोन्नति के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी एवं 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई थी।

2013 बैच: चार अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नति

आवंटन वर्ष 2013 के निम्नांकित आईपीएस अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है—

  • डॉ. अभिषेक पल्लव
  • मोहित गर्ग
  • भोजराम पटेल
  • यशपाल सिंह
    इसके अतिरिक्त, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला (भापुसे–2013) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments