अब जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह के आने पर लोगों में होली का उत्साह देखने को मिलता है। फाल्गुन में भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की साधना करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इस माह में होली और महाशिवरात्रि समेत कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि फाल्गुन में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन की शुरुआत 02 फरवरी से होगी और इस माह का समापन 03 मार्च को होगा। इसके अगले दिन से यानी 04 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।
| तारीख | व्रत-त्योहार |
| 02 फरवरी | फाल्गुन की शुरुआत |
| 05 फरवरी | द्विजप्रिय संकष्टी |
| 07 फरवरी | यशोदा जयंती |
| 08 फरवरी | भानु सप्तमी, शबरी जयन्ती |
| 09 फरवरी | जानकी जयंती , कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 13 फरवरी | कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रान्ति, विजया एकादशी |
| 14 फरवरी | शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत |
| 15 फरवरी | महाशिवरात्रि |
| 17 फरवरी | सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या |
| 19 फरवरी |
फुलेरा दूज |
| 21 फरवरी | ढुण्ढिराज चतुर्थी |
| 22 फरवरी | स्कन्द षष्ठी |
| 23 फरवरी | मासिक कार्तिगाई |
| 24 फरवरी | होलाष्टक शुरू,मासिक दुर्गाष्टमी |
| 25 फरवरी | रोहिणी व्रत |
| 27 फरवरी | आमलकी एकादशी |
| 01 मार्च | रवि प्रदोष व्रत |
| 03 मार्च | होलिका दहन |
| 04 मार्च | होली |
महाशिवरात्रि 2026 डेट और टाइम?
वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी (Kab Hai Mahashivratri 2026) को मनाया जाएगा।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन- 16 फरवरी को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर
पूजा करने का शुभ मुहूर्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 03 मिनट तक
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 02 मार्च को शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन- 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments