दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण,एक्ट्रेस हेमा मालिनी हुई भावुक

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण,एक्ट्रेस हेमा मालिनी हुई भावुक

नई दिल्ली : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। एक्टर 89 साल के थे। अब कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्टर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके जरिए भारतीय सिनेमा में दशकों से चली आ रही उनकी विरासत को मान्यता दी गई है।

हेमा मालिनी ने एक्स पर किया पोस्ट

वहीं एक्टर को ये सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस पर रिएक्ट किया है। हेमा मालिनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पति इसके पहले से ही हकदार थे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

लोगों की मदद करते थे धर्मेंद्र

हेमा ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की खबर आज सुबह ही मिली और उन्हें उन पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में और एक इंसान के रूप में भी, वे बेहद अद्भुत व्यक्ति थे। वे हमेशा लोगों की मदद करते थे, जोकि एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम था। वे इसके हकदार हैं।"

हेमा ने आगे कहा कि एक्टर को ये बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। खैर, अब जब उन्होंने दिया है, वह अपने आप में बहुत सम्मान की बात है।"

भावुक हुईं हेमा

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा के तुरंत बाद, अभिनेत्री ने रविवार को अपने X हैंडल पर भी धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल मैसेज लिख। उन्होंने लिखा, "मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धर्म जी के फिल्म उद्योग में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।"










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments