परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम कुड़ेरादादर में एक दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी 2026 को ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं 26 जनवरी 2026 को ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीरा ठाकुर (जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा) एवं विशेष अतिथि के रूप में लेखराज ध्रुवा (जिला पंचायत सदस्य, गरियाबंद) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच तुलेश्वर ध्रुव ने की।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती बिमला नागेश, उपसरपंच गुलाब मरकाम, ग्राम सचिव भुनेश मरकाम, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कृष्णा साहू (मा. शाला) एवं दर्शन दीवान (प्रा. शाला) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम में ग्राम पटेल घनश्याम साहू, नारायण सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, केजूराम ध्रुव, फेरूराम जगत, भीखम साहू, धनेश्वर ठाकुर, चैनुराम नेताम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीण शामिल हुए।साथ ही पूर्व सरपंच श्रीमती कामनी ध्रुव, पूर्व उपसरपंच श्रीमती खिलन अग्रवाल, पंचगण—मंजूषा भरतद्वाज, मनोहर ध्रुव, तुलसी ध्रुव, उर्वशी नागेश, संतोषी नेताम, कृष्णा बाई, शंकर नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments