धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, किसानों की पीड़ा सुनने पहुँची विधायक

धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, किसानों की पीड़ा सुनने पहुँची विधायक

नगरी:नगरी डोंगरडुला धान खरीदी केंद्र में इन दिनों धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान बेचने आए किसानों को न तो समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा था और न ही खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि किसानों का धान अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से रिजेक्ट किया जा रहा था, जिससे किसान हताश और परेशान होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे थे।

किसानों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम ने धान खरीदी केंद्र डोरदुला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक महोदया ने मौके पर जाकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक भी बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया, वहीं हमाली कार्य भी ठप होने के कारण कई किसान बिना धान बेचे ही लौट रहे थे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

निरीक्षण के दौरान जब विधायक ने पाया कि अधिकारियों द्वारा किसानों का धान बेवजह रिजेक्ट किया जा रहा है, तो उन्होंने इस पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का धान गुणवत्तापूर्ण होने पर किसी भी हालत में खरीदा जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उनके सख़्त निर्देश के बाद मौके पर ही किसानों का धान खरीदा गया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली।

विधायक ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र की पूरी व्यवस्था तत्काल सुव्यवस्थित करने, समय पर बारदाना उपलब्ध कराने, हमाली कार्य को सुचारू रूप से चालू रखने तथा किसानों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील रवैये से किसानों में संतोष देखने को मिला। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरीक्षण से ही धान खरीदी की व्यवस्था में सुधार संभव हो पाया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments