हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर साफ, अंतिम मतदाता सूची जारी

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर साफ, अंतिम मतदाता सूची जारी

बिलासपुर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। चुनाव संचालन के लिए गठित प्रशासक समिति ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। मतदाता सूची के सार्वजनिक होते ही चुनावी माहौल गर्मा गया है और प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क में जुट गए हैं।

प्रशासक समिति ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप एसोसिएशन में महिलाओं का 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए तीन नए पद जोड़े हैं। इसके साथ ही अब महिला अधिवक्ताओं के लिए कुल पांच पद निर्धारित कर दिए गए हैं। यह फैसला बार एसोसिएशन में महिला सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

एडवोकेट राज अवस्थी और आर.के. केशरवानी की प्रशासक समिति द्वारा मंगलवार शाम अंतिम मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें सभी पात्र मतदाता अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही चुनाव के लिए निर्धारित सभी पदों का भी विधिवत उल्लेख किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इन चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ), उपाध्यक्ष (महिला), सचिव, सह-सचिव, सह-सचिव (महिला), कोषाध्यक्ष, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ), क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला), ग्रंथालय सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। महिला प्रतिनिधित्व को और सुदृढ़ करने के लिए कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के दो अतिरिक्त पद भी शामिल किए गए हैं। इस तरह कुल सात कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कुल सत्रह पदों के लिए मतदान 12 फरवरी को कराया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आ गई है और प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments