ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत अक्सर एक कप चाय या कॉफी से होती है। इससे तुरंत ताजगी तो मिलती है, लेकिन लंबे समय में आपका यह आदत स्लो मेटाबॉलिज्म और वेट गेन का कारण बन सकती है।अगर आप पेट की चर्बी, बढ़ते वजन और सुस्ती से परेशान हैं, तो सुबह की इस आदत को बदलने का अब सही समय है। चाय-कॉफी की जगह कुछ नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनाकर न सिर्फ आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं, बल्कि फैट बर्निंग प्रोसेस को भी काफी तेज कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको सुबह के लिए कुछ हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक बताने जा रहे हैं।
गुनगुना नींबू-पानी
सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना सबसे आसान लेकिन असरदार ड्रिंक्स में से एक है। नींबू में मौजूद विटामिन C मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, वहीं गुनगुना पानी शरीर में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।यह हेल्दी ड्रिंक पाचन तंत्र को बेहतर करके ब्लोटिंग कम करता है, जिससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे घटने लगती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
जीरा पानी
आयुर्वेद में जीरा पानी को वजन घटाने के लिए सबसे कारगर माना गया है। इसे बनाने के लिए रातभर एक चम्मच जीरे को पानी में भिगो दें और सुबह उसे उबालकर ड्रिंक तैयार कर लें।
यह ड्रिंक पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में जमा फैट को कम करता है। जीरा शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या पर लगाम लगती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अदरक और दालचीनी का पानी
अदरक और दालचीनी दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यहीं कारण है कि सुबह इनकी ड्रिंक का सेवन करने से आपके शरीर में सूजन कम होती है। इससे आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज होने लगती है।
अदरक शरीर को गर्म रखता है, जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है, वहीं दालचीनी आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। यह मॉर्निंग ड्रिंक उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो जिद्दी चर्बी से परेशान हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments