स्टेनोग्राफर और एमटीएस सहित कई पदों पर भर्ती,जल्द कर लें अप्लाई

स्टेनोग्राफर और एमटीएस सहित कई पदों पर भर्ती,जल्द कर लें अप्लाई

नई दिल्ली: आयकर विभाग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, टैक्स असिस्टेंट, और एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 97 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 31 जनवरी से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

इतनी मिलेगी सैलरी

स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के पदों पर चयनित किए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये, टैक्स असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये और एमटीएस के पदों पर चयनित किए उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

आयु-सीमा

स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष की बीच निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, टैक्स असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री एवं एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी और रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करके उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया सफलापूर्वक पूरा कर सकते हैं। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments