सोने और चांदी की कीमतों ने मानो ठान लिया है कि रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड रुकना नहीं चाहिए। वायदा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत जोरदार उछल गई। दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स बुधवार को चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 6.45 प्रतिशत की उछाल आई और यह 3,79,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। इसी तरह, सोने की कीमत भी इसी समय बीते सत्र के मुकाबले 3.96 प्रतिशत उछलकर 1,63,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चली गई।
महानगरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के हाजिर दाम
ग्लोबल मार्केट में भी जोरदार चढ़ा सोना
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 5,200 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। डॉलर में आई तेज गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश साधनों की ओर बढ़ा, जिससे सोने समेत अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
यह तेजी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डॉलर की हालिया कमजोरी को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर से अमेरिकी निर्यात को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है। डॉलर चार साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि अमेरिकी प्रशासन कमजोर मुद्रा नीति को लेकर सहज नजर आ रहा है। इसके अलावा, वॉशिंगटन में जारी नीतिगत अस्थिरता ने भी सोने को समर्थन दिया है। सोने की कीमतों को केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और गोल्ड ETF में मजबूत निवेश प्रवाह से भी सहारा मिला है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments