छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता / मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

संगठन में पहले भी निभा चुके हैं अहम भूमिकाएं

अर्जुन अमित श्रीवास्तव इससे पहले युवा कांग्रेस के बिहार के सह-प्रभारी और मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, युवाओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता

उल्लेखनीय है कि अर्जुन अमित श्रीवास्तव वर्तमान में देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब जी द्वारा की गई।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments